भागलपुर, मार्च 1 -- बांका। मंदार हिल-दुमका रेल खंड पर शनिवार देर रात बौसी रेलवे गुमटी के समीप एक दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रभास यादव कुशवाह के 20 वर्षीय पुत्र लालु यादव के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवक देर रात रेलवे ट्रैक के समीप था, तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...