देहरादून, फरवरी 28 -- नई टिहरी। बौराड़ी में सामाजिक कार्यकर्ता सागर भंडारी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों की निशुल्क बिजली व पानी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शनिवार से शुरू कर दिया है। इनकी मांग है कि टिहरी बांध से मिलने वाली 12 प्रतिशत रायल्टी सीधे जनपद टिहरी गढ़वाल को दी जाय। इससे टिहरी जिले के सभी परिवारों को निशुल्क बिजली व पानी उपलब्ध कराया जाए। शेष राशि शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय युवाओं के रोजगार पर खर्च की जाए। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि टिहरी के लोगों ने देश के विकास के लिए बहुत कुछ खोया है। आज भी टिहरी बांध में दी गई कुर्बानी की कीमत चुका रहे हैं। विस्थापन का दंश झेल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने रोष है कि बांध प्रभावित व विस्थापित होने के बाद भी उन्हें बिजली और पानी के भारी भरकम बिजली भेजे जा रहें हैं। हनुमंत राव कमेटी की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.