लखीमपुरखीरी, अगस्त 8 -- शुक्रवार को बौधिया कलां से गोला के लिए सवा दो सौ कांवड़ियों का जत्था गाजे-बाजे के साथ भजनों पर नाचते-गाते रवाना हुआ। सरजू नदी से जल भरकर गोला गोकर्णनाथ के लिए निकले सभी कांवड़िए रविवार को गोला गोकर्णनाथ पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद सोमवार को लिलौटीनाथ और भुंइफोरवानाथ में जल चढ़ाएंगे। सोमवार रात यह जत्था शारदानगर में विश्राम करके मंगलवार सुबह वहां बालाजी की पूजा करने के बाद वापस गांव लौटेंगे। कांवड़ यात्रा में पूर्व प्रधान यशपाल सिंह, उपेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, शिवकुमार, गौतम सिंह, बलराम यादव, सोहन, अमल सिंह, अंकित, ज्ञानप्रकाश, दीपक यादव और अनिल कुमार आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Banka News: श्रावणी मेला: कांवरिया पथ में कांवरियों को खूब भा रही क्षेत्र की प्राकृतिक छटा कांवड़ियों के रवाना होते समय ...