लखीमपुरखीरी, अप्रैल 24 -- बम्हनपुर। गुरुवार दिन में बौधिया कलां गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में 43 घर जलकर राख हो गए। तीन गाएं और पांच बकरे व बकरियां आग में जलकर मर गए। कई जानवर झुलस गए। आग से बचकर भाग रहे एक युवक का किसी चीज से टकराकर गिरने से पैर टूट गया। तीन दमकलों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे निघासन तहसीलदार दिव्यांशु शाही राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने नुकसान के आंकलन तथा अग्निपीड़ितों के लिए तुरंत राहत सामग्री बांटने को कहा। मझगईं थाने के बौधिया कलां के लोनियनपुरवा गांव में गुरुवार अपरान्ह करीब डेढ़ बजे लगी आग में 43 घर जलकर राख हो गए। यह भी पढ़ें- हरपालपुर में आग से तीन झोपड़ियां जलकर राख आग सरवन पाल के घर से लगी। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका। तेज हवा की वजह से देखते ही देखते आग ने आसपास क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.