बौद्ध शिक्षा पर शोध के लिए उदय नन्द को मिली पीएचडी की उपाधि
गया, जून 23 -- मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर प्राचीन भारतीय एवं एशियाई अध्ययन विभाग के शोधार्थी उदय नन्द कुमार को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गयी है। विभाग द्वारा मंगलवार को आयोजित मौखिकी परीक्षा के परिणाम की घोषणा के साथ उन्हें यह उपाधि प्रदान की गयी। उन्होंने एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विनय कुमार के निर्देशन में "बौद्ध धर्म का भारतीय शिक्षा पद्धति पर प्रभाव एवं वर्तमान में इसकी उपादेयता" विषय पर शोध कार्य पूरा किया। मौखिकी परीक्षा में बाह्य परीक्षक के रूप में विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के प्रोफेसर डॉ. आरबी सिंह उपस्थित रहे। उनकी इस उपलब्धि पर विभाग के शिक्षकों एवं शोधार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी। (बोधगया से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.