वाराणसी, सितम्बर 27 -- रामनगर (वाराणसी)। फ्रेट विलेज के विस्तार के नाम पर तथागत बौद्ध विहार की भूमि अधिग्रहण के विरोध में चल रहे धरने का रविवार को एक वर्ष पूरा हुआ। इस मौके पर भिक्षुओं ने टेंगरा चौराहे से शांति मार्च निकाला। सारनाथ स्थित धम्म लर्निंग सेंटर के अधिपति चंद्रिमा थेरो के नेतृत्व में निकले मार्च में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए। इसमें शामिल लोग मांगों से संबंधित नारे लिखी तख्तियां लिये थे। तथागत बौद्ध विहार परिसर पहुंचने के बाद सभा हुई। इसकी अध्यक्षता तथागत विहार के अध्यक्ष अमरेश प्रसाद कुशवाहा ने की। उन्होंने कहा कि धर्मस्थल को बचाने के लिए हम शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग सरकार से करते रहेंगे जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती धरना जारी रहेगा। इस दौरान विद्याधर, राम धीरज, नंदलाल, संतोष मौर्य, विनय मौर्य, बाबूलाल मौर्य, रमेश म...