गया, जनवरी 23 -- बोधगया के कालचक्र मैदान में आयोजित बौद्ध महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार की शाम कला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर रही। भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली और प्रकृति की गोद में सजे आकर्षक मंच पर देश-विदेश के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शाम ढलते-ढलते महोत्सव का माहौल और भी जीवंत होता चला गया। कार्यक्रम की शुरुआत जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, गया के बच्चों द्वारा प्रस्तुत बिहार गौरवगान से हुई। स्कूली बच्चों ने बिहार की पारंपरिक विवाह परंपराओं और रस्मों को मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत कर स्थानीय संस्कृति की झलक दिखाई। मगध सूत्रा के बैनर तले प्रस्तुत फैशन कलेक्शन कार्यक्रम में मगध क्षेत्र की पारंपरिक वस्त्र परंपरा, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत को खूबसूरती से उकेरा गया। इस प्रस्तुति में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.