बाराबंकी, अप्रैल 6 -- निन्दूरा (बाराबंकी), संवाददाता। बाराबंकी जिले की कुर्सी कोतवाली अंतर्गत अन्नीपुर मजरे खरिहानी गांव स्थित बौद्ध मंदिर परिसर में अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार की सुबह जब ग्रामीणों को प्रतिमा टूटने की जानकारी हुई तो देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से आक्रोशित ग्रामीणों को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया। मौके पर पहुंचे सीओ जगत राम कनौजिया ने नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जगत राम कनौजिया सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घुघंटेर, बड्डूपुर और कुर्सी कोतवाली की पुलिस के साथ भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने...