इटावा औरैया, मार्च 29 -- ग्राम जैनपुर नागर में आयोजित बौद्ध भीम गाथा कार्यक्रम के दौरान कथा वाचिका प्रेमा अंबेडकर ने भगवान गौतम बुद्ध के जन्म की पावन कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा वाचन के दौरान उन्होंने बताया कि बुद्ध के जन्म से पूर्व उनकी माता महारानी माया देवी ने एक दिव्य स्वप्न देखा था, जिसमें एक श्वेत हाथी उनके गर्भ में प्रवेश करता है। विद्वानों ने इस स्वप्न को एक महान आत्मा के अवतरण का संकेत माना। उन्होंने बताया कि लुंबिनी के उपवन में माया देवी ने बालक को जन्म दिया, जो आगे चलकर विश्वविख्यात गौतम बुद्ध बने। उन्होंने बताया कि जन्म के पश्चात बालक बुद्ध ने सात कदम चलते हुए संसार को शांति, करुणा और सत्य का संदेश दिया। उनके प्रत्येक कदम के नीचे कमल प्रकट होने की कथा ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर अर्जुन सिं...