बौद्ध भिक्षुओं ने निकाली धर्म चारिका यात्रा
वाराणसी, जुलाई 21 -- सारनाथ (वाराणसी), हिन्दुस्तान संवाद। बुद्ध के उपदेशों को लोगों तक पहुंचाने के लिए सोमवार को करीब ढाई सौ बौद्ध भिक्षुओं ने बरईपुर स्थित धम्म शिक्षण केंद्र से धर्म चारिका यात्रा निकली। नेतृत्व बौद्ध भिक्षु चन्दीमा थेरो ने किया। इस दौरान बौद्ध भिक्षु बुद्धम शरणम गच्छामि, धम्मम शरणम् गच्छामि, संघम शरणम् गच्छामि का उदघोष करते हुए चल रहे थे। नौ दिवसीय धर्म चारिका यात्रा का पहला पड़ाव पब्लिक स्कूल चांदमारी था। चांदमारी में धम्म देशना के तहत भिक्षु चन्दिमा थेरो ने स्थानीय लोगों को भगवान बुद्ध के उपदेशों के बारे में जानकारी दी। उपदेशों का अनुसरण करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि किसी के भी जीवन में असली मंगल बाहरी चीजों में नहीं, बल्कि अच्छे कर्मों व विचारों से होता है। बुद्ध ने अति से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा था कि संतु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.