बौद्ध भिक्षुओं को अभ्यास कराया
नोएडा, नवम्बर 3 -- ग्रेटर नोएडा। जीबीयू में दक्षिण कोरिया से आए बौद्ध भिक्षु हिडाल का विशेष अकादमिक व्याख्यान सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर संकाय के विद्यार्थियों ने बुद्ध-वन्दना एवं मंगल-पाठ प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिक एवं शांतिमय बनाया। बौद्ध अध्ययन एवं सभ्यता संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. ज्ञानादित्य शाक्य ने मुख्य वक्ता भिक्षु हिडाल का परिचय कराया। उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म ने भारत और कोरिया के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को मजबूत करने में भूमिका निभाई है। दोनों देशों की बौद्ध परंपराएं साझा धम्म मूल्यों और आध्यात्मिक विरासत से जुड़ी हुई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.