बौद्ध परिपथ नेशनल हाईवे 730 अतिक्रमण की चपेट में
श्रावस्ती, जुलाई 28 -- श्रावस्ती,संवाददाता। सड़कों पर अतिक्रमण फ़ैला हुआ है जिससे सड़कें संकरी हो गईं हैं और आवागमन बाधित बना रहता है। यह स्थिति केवल सड़कों तक ही सीमित नहीं है। अब हाईवे भी अतिक्रमण की चपेट में आ गए हैं। बौद्ध परिपथ नेशनल हाईवे 730 पर अनेक ढाबे,होटल व रेस्टोरेंट संचालित हैं जो सड़क से सटकर बनाए गए हैं। इससे सड़क तक अतिक्रमण पसरा रहता है। गाड़ियों की पार्किंग भी सड़क पर नजर आती है। यह स्थिति दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। बौद्ध परिपथ नेशनल हाईवे 730 पर संचालित होटल व ढाबों के सामने अवैध रूप से ट्रकों की पार्किंग बढ़ती जा रही है। ट्रक चालक खाना खाने और आराम करने के लिए घंटों तक अपने वाहन हाईवे पर ही खड़े कर देते हैं जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।बौद्ध परिपथ नेशनल हाईवे 730 बहराइच से बलरामपुर के श्रावस्ती क्षेत्र में हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.