गया, जनवरी 9 -- बोधगया बाजार स्थित सीढ़िया घाट (महाबोधि घाट) पर शुक्रवार की शाम निरंजना आरती दीपोत्सव का आयोजन श्रद्धा पूर्वक किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, निर्मल निरंजना ट्रस्ट बोधगया के महासचिव सुरेश सिंह सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि यह दीपोत्सव बौद्ध परंपरा की विशिष्ट पहचान को दर्शाता है। उन्होंने पर्यटन की दृष्टि से ऐसे आयोजनों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बोधगया में सालों भर विभिन्न बौद्ध देशों के सहयोग से नदी पूजा एवं दीपोत्सव जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने सीढ़िया घाट को महाबोधि घाट के रूप में विकसित करने और इसके सौंदर्यीकरण के लिए राज्य सरकार के पर्यटन विभाग से पहल करने का भरोसा भी दिलाया। निर्मल न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.