बौद्ध धर्म शांति, करूणा और समानता का दिखाता है मार्ग: गीता पैट्रिक
हापुड़, अप्रैल 9 -- भारतीय बौद्ध महासभा का तीन दिवसीय कार्यक्रम का खुर्जा में आयोजन किया गया। इसमें महिला जागृति मंच की गीता पेट्रिक ने हिस्सा लिया। उन्होंने बौद्ध धर्म पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म हमें शांति, करुणा और समानता का मार्ग दिखाता है। भगवान बुद्ध ने हमें सिखाया कि जीवन में दुखों से मुक्ति पाने के लिए हमें सही सोच, सही आचरण और सही मार्ग अपनाना चाहिए। आज के इस आधुनिक युग में जब समाज में भेदभाव, अशांति और असमानता बढ़ती जा रही है, तब बुद्ध के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.