वाराणसी, जुलाई 27 -- सारनाथ (वाराणसी)। बौद्ध धर्म जन्मोत्सव संदेश रैली 29 जुलाई (बुधवार) को गंज स्थित आंबेडकर शिक्षा समिति से निकलेगी। बौद्ध भिक्षुओं तथा धर्मचक्र प्रवर्तन उत्सव आयोजन समिति इसे निकालेंगे। नागपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरके सोनकर ने सोमवार को यह जानकारी दी। बताया कि यह रैली महाराजा सुहेलदेव राजभर तिराहा, आशापुर चौराहा से आकाशवाणी तिराहा होते हुए पुरातात्विक उत्खनित स्थल परिसर स्थित धम्मेख स्तूप के पास समाप्त होगी। रैली के माध्यम से भगवान बुद्ध के उपदेश जन-जन तक पहुंचाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...