मैनपुरी, मई 3 -- नवीगंज। बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में रविवार को कस्बा नवीगंज में भव्य एवं आकर्षक धम्म यात्रा निकाली गई। भगवान बुद्ध के शांति और करुणा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने वाली इस यात्रा का शुभारंभ भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने एसपीएस गार्डन से किया। उन्होंने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर और पंचशील ध्वज दिखाकर यात्रा को रवाना किया।युवाओं और महिलाओं का उत्साह अध्यक्ष प्रवेश शाक्य के नेतृत्व में आयोजित धम्म यात्रा में युवाओं और महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में पंचशील और तिरंगा झंडा लिए श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। पूरी यात्रा के दौरान बौद्ध धर्म की क्या पहचान, मानव-मानव एक समान के जयकारे गूंजते रहे। कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस यात्रा का स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा क...