कन्नौज, फरवरी 27 -- विशुनगढ़, संवाददाता। कस्बे के किला नगरिया स्थित अंबेडकर पार्क से शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे बौद्ध तीर्थयात्रियों ने धम्म यात्रा के लिए संकिसा बौद्ध तीर्थ स्थल की ओर प्रस्थान किया। सैकड़ों श्रद्धालु इस धार्मिक यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश राजपूत ने सभी तीर्थयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने प्रत्येक यात्री को फूलों की माला पहनाई, पंचशील की पगड़ी बांधी, खाने-पीने की आवश्यक वस्तुएं वितरित कीं तथा कुछ दान-दक्षिणा भी प्रदान की। यह देखकर सभी श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इस अवसर पर नेमकुमार, राजू भारती, शिवकुमार, संतोष शाक्य, प्रशांत, संजू जाटव सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सभी यात्री बाइकों के काफिले के रूप में संकिसा के लिए रवाना हुए। यह यात्रा बौद्ध धर्म के प्रति स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.