बहराइच, अप्रैल 20 -- तेजवापुर, संवाददाता। सीतापुर के प्रसिद्ध श्रीमद्भागवत कथा वाचक को उनकी टीम सहित आमंत्रित किया गया। आयोजक ने श्रीमद्भागवत के बजाय बौद्ध कथा वाचन किए जाने का दवाब बनाया गया। इस पर कथावाचक खिसक लिए। जबकि उनके तीन साजिदों को आयोजक ने बंधक बना लिया। आयोजक भीम आर्मी के कार्यकर्ता बताया जा रहा है। कथावाचक ने सोमवार को सुबह थाने में तहरीर दी। हरकत में आई पुलिस ने तीनों बंधकों को मुक्त कराया, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की। इस घटना से इलाके में आक्रोश है। हरदी थाने के भिरवा गांव निवासी भीम आर्मी कार्यकर्ता योगेश गौतम ने श्रीमद भागवत कथा के लिये सीतापुर के तंबौर थाने के इस्माइलगंज के मजरे नबीनगर निवासी कथावाचक शिव कुमार को गांव बुलाया और 15 सौ रुपये प्रतिदिन पारिश्रमिक देने की बात कही। कथावाचक अपने पुत्र रितिक तिवारी व थाना रेउसा था...