वाराणसी, फरवरी 16 -- वाराणसी। बीएचयू के पालि एवं बौद्ध अध्ययन विभाग में मंगलवार से तीन दिनी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होगा। यह आयोजन केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश और तोयो विवि टोक्यो की तरफ से होगा। सम्मेलन में पालि साहित्य, बौद्ध दर्शन, त्रिपिटक अध्ययन, तुलनात्मक बौद्ध परंपराएं, बौद्ध संस्कृति एवं विरासत, पांडुलिपि विज्ञान और समकालीन वैश्विक परिप्रेक्ष्य में बौद्ध चिंतन की प्रासंगिकता पर 80 शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजन में म्यांमार, कोरिया, श्रीलंका, नेपाल, कम्बोडिया, जापान, थाईलैंड एवं वियतनाम सहित विभिन्न देशों के विद्वान, शोधकर्ता, प्राध्यापक एवं विषय-विशेषज्ञ सहभागिता करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.