वाराणसी, अप्रैल 30 -- जक्खिनी (वाराणसी)। जक्खिनी स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में 'विश्व बौद्धिक संपदा दिवस' के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. एएन सिंह ने वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि संस्थान ने उन्नत कृषि प्रौद्योगिकी के साथ-साथ नवाचारों के संरक्षण में भी उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने 'कद्दू खीर मिश्रण और सूखी हरी मिर्च पाउडर' जैसे पेटेंट का उदाहरण देते हुए इनके पोषण और व्यावसायिक महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य बीएचयू के विधि संकाय के प्रोफेसर डॉ. रजनीश कुमार सिंह ने पेटेंट प्रणाली की व्यावहारिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में पेटेंट फाइलिंग में 200% और स्वीकृति में 400% की वृद्धि हुई है, जो देश में बढ़ते नवाचार का संकेत है। यह भी पढ़ें- शोध एवं शैक्षण...