मुजफ्फर नगर, मार्च 28 -- मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के इनक्यूबेशन फाउंडेशन द्वारा बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर एक दिवसीय वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रायोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को नवाचार और अपने विचारों को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार गुप्ता एवं मुख्य वक्ताओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तकनीकी सत्रों में डॉ. संजय कुमार, स्वाति वार्ष्णेय और डॉ. सुनील कुमार यादव ने पेटेंट, ट्रेडमार्क और कॉपीराइट की बारीकियों को समझाया। वक्ताओं ने डिजिटल युग में स्टार्टअप्स के लिए आईपीआर की उपयोगिता और कानूनी प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस कार्यशाला में मेरठ, खतौली और मुजफ्फरनगर के लगभग 300 शोधार्थियों व...