गोरखपुर, जनवरी 30 -- गोरखपुर, निज संवाददाता डीडीयू में उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के वित्तीय सहयोग से शनिवार को एक दिवसीय 'बौद्धिक संपदा अधिकार जागरूकता कार्यशाला' का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालय में शोध की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने तथा संकाय सदस्यों और शोधार्थियों को बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यह कार्यशाला विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सम्मेलन कक्ष में संपन्न होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टंडन करेंगी। कार्यशाला में छह विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...