सीतामढ़ी, अगस्त 10 -- शिवहर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को जिले के तरियानी प्रखंड के हिरौता महादेव मंदिर परिसर में मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं बौद्धिक दिव्यांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं एवं सहायता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता, समझौते के अधिकार तथा विधिक साक्षरता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही जरूरतमंद व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में अवगत कराया गया। इसके अलावा आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में भी लोगों को जानकारी प्रदान की गई तथा अधिक से अधिक मामलों का आपसी समझौते के आधार पर समाधान कराने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। यह भ...