मेरठ, मार्च 30 -- स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित "विज्ञानोत्सव 2026" के तीसरे दिन बौद्धिक उत्कृष्टता और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रतियोगिताओं में बॉक्स क्रिकेट, वालीबॉल, बैडमिंटन, शतरंज व कैरम जैसी प्रतिस्पर्धाएं हुईं। इन खेलों का संचालन अनुभवी समन्वयकों के निर्देशन में हुआ, जिसमें डॉ. विकास शर्मा (बॉक्स क्रिकेट), मयंकेश्वर सिंह (वालीबॉल), रवि अग्रवाल (शतरंज), डॉ. संजीव कुमार (बैडमिंटन) व इंजीनियर अभिनव सिंह (कैरम) शामिल रहे। छात्रों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, टीम भावना और जोश का प्रदर्शन किया।वहीं दूसरी ओर प्रमुख आकर्षण "शुभशास्त्र 24 घंटे एआई हैकाथॉन 2026" का ग्रैंड फिनाले रहा। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सर्गेई कोल्त्स...