बांका, मई 1 -- बौंसी, निज संवाददाता। पर्यटन नगरी बौसी बाजार में एक भी शौचालय ऐसी नहीं है। जिला परिषद मार्केट के अंदर एक शौचालय है जो पिछले कई महीनो से बंद है। शौचालय के बंद रहने से आम लोगों के साथ-साथ दुकानदारों को भी भारी परेशानी हो रही है। इस शौचालय में आसपास के दुकानदारों के साथ-साथ बस स्टैंड के आम राहगीर भी आते थे लेकिन इसे बंद कर दिया गया है। बौंसी बाजार की सबसे बड़ी समस्या शौचालय की है। पूरे बाजार में कहीं भी शौचालय की व्यवस्था नहीं होने की वजह से आम लोगों के साथ-साथ इस मार्ग से होकर गुजरने वाले आम यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है । खासकर बस स्टैंड, गांधी चौक एवं डैम रोड स्थित ऑटो स्टैंड में छोटी है महिला यात्रियों को काफी परेशानी होती है। क्षेत्र वासियों ने जिला परिषद के शौचालय को अभिलंव आरंभ करने की मांग की है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.