बांका, मार्च 5 -- बौंसी(बांका), निज संवाददाता। बौंसी बाजार के गुरिया गांव में होली खुशियां उस वक्त मातम में पसर गयी जब दो बाईकों की सीधी टक्कर में बौंसी के युवा बीस सूत्री सदस्य नवनीत झा (45) की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक बौंसी थानाक्षेत्र के गुरिया गांव निवासी वरीय अधिवक्ता सुरेन्द्र झा के एकलौते पुत्र थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवनीत झा बुधवार की रात करीब साढे आठ बजे अपने बाईक से अपने घर गुरिया जा रहे थे। गुरिया मोड़ के समीप एनएच पर जैसे वे अपने गांव वाली सड़क पर जाने के लिए मुड़े इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाईक सवार दो युवकों की बाईक से उनकी सीधी टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ही बाईक के परखच्चे उड़ गये। हादसे के बाद बौंसी पुलिस की ग़श्ती वाहन जिसपर एएसआई शंभू सिंह मौजूद थे तत्काल तीनों घायलों को रेफरल अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.