बांका, मई 20 -- बौंसी, निज संवाददाता। बौसी पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। गुप्त सूचना पर पुअनि चंदन कुमार ने पुलिस बल के साथ ऊपर कैरी निवासी शराब तस्कर श्रवण कुमार उर्फ आरडीएक्स के ठिकाने पर छापेमारी की। पुलिस वाहन को देखते ही आरडी एक्स मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक नीले झोले में छिपाकर रखे दो कार्टून से 300 एमएल की 143 बोतल विदेशी शराब बरामद की। जब्त शराब की कुल मात्रा 42.9 लीटर बताई गई है। इस मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत बौंसी थाना कांड संख्या 116/26 दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर पंकज कुमार झा ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...