बांका, अप्रैल 13 -- बौंसी, निज संवाददाता। प्रखंड के कुडरो गांव में शनिवार देर रात भीषण आग लगने से दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक करीब 10 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति का नुकसान हो चुका था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत अनिल झा के घर से हुई, जो देखते ही देखते पास के उपेंद्र झा के घरों तक फैल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को घर से सामान निकालने का मौका तक नहीं मिल सका। घर में रखे बर्तन, बक्से, नगद रुपये और अन्य जरूरी सामान जलकर खाक हो गए। इस अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। पीड़ितों में बीना देवी, त्रिशालिनी कुमारी, रोहिणी कुमारी, रूपा कुमारी, छोटी कुमारी, बाबू झा सहित अन्य ने बताया कि उनके पास अब कुछ भी नहीं बचा है। घटना की जानकारी मिलते ही इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.