कन्नौज, अप्रैल 3 -- बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर खोला गया क्रय केंद्र तालग्राम, संवाददाता। क्षेत्र में गेहूं की फसल तैयार न होने के कारण बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर खुले गेहूं क्रय केंद्र पर पांच दिन बीतने के बाद बोहनी नहीं हो सकी। केंद्र पर इन दिनों सन्नाटा पसरा हुआ है और प्रभारी किसानों का इंतजार कर रहे है। समिति पर गेहूं खरीद के लिए 500 पैकेट बारदान, कांटा, छलना सहित किसानों के लिए पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। शासन द्वारा सोमवार से 2585 रुपये प्रति कुंतल समर्थन मूल्य पर 15 जून तक खरीद किए जाने के निर्देश हैं। क्षेत्र में अभी गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार न होने से कई स्थानों पर कटाई शुरू नहीं हो सकी है। इसके चलते अभी तक कोई भी किसान गेहूं लेकर केंद्र पर नहीं पहुंचा। केंद्र प्रभारी मुकुंद हजेला न...