लातेहार, अप्रैल 12 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के बोहटा बालू घाट पिछले दो अप्रैल से बंद पड़ा है। जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बालू की आपूर्ति ठप होने से निर्माण कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। स्थानीय लोगों और ठेकेदारों का कहना है कि बालू नहीं मिलने के कारण घर निर्माण, सरकारी योजनाओं के कार्य एवं अन्य निर्माण गतिविधियां बाधित हो गई हैं। वहीं, बालू की कमी के चलते इसकी कीमतों में भी इजाफा देखा जा रहा है, जिससे आम लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बालू घाट को चालू कराने की मांग की है, ताकि निर्माण कार्य फिर से सुचारू रूप से शुरू हो सके और लोगों को राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.