कानपुर, जनवरी 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पर भाजपा और समाजवादी पार्टी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा के क्षेत्रीय मुख्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों के बारे में बताया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि नेताजी ने युवाओं में देशभक्ति की अलख जगाकर स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके आदर्शों को आत्मनिर्भर भारत, सशक्त राष्ट्र और सांस्कृतिक गौरव के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं। क्षेत्रीय मंत्री पवन प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष उपेंद्र पासवान, जय प्रकाश कुशवाहा, केके सचान, जितेंद्र सचान, हर्ष द्विवेदी, सौरभ कमल, पवन पांडे, राजनारायण कुरील, संदीपन अवस्थी रहे। समाजवादी पार्ट...