आगरा, मार्च 27 -- प्रथम अस्मिता रोलबॉल लीग का शुक्रवार को उदघाटन हुआ। बोस्टन पब्लिक स्कूल पश्चिमपुरी में शुरू हुई दो दिवसीय लीग में शहर के विभिन्न स्कूल की 70 से अधिक बालिकाएं प्रतिभाग कर रही है। उद्घाटन मुख्य अतिथि एलन हाउस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या गुरुलीन कौर, बोस्टन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या राजरानी सिंह ने किया। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर कहा कि खेलो से बालिकाओं का सर्वांगीण विकास होता है। अस्मिता खेलो इंडिया भारत सरकार का महिला सशक्तीकरण का उत्कृष्ट कार्यक्रम है। आयोजन सचिव पूर्णिमा सिसोदिया, अंकिता, प्रीति ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। जिला रोलबॉल संघ सचिव अजय कुमार ने बताया कि लीग में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी खिलाडी राष्ट्रीय रोलबॉल अस्मिता लीग मे प्रतिभाग करेंगे। पहले दिन हुए मुकाबलो मे बोस्टन पब्लिक स्कूल ने ड...