गाजीपुर, अगस्त 22 -- दिलदारनगर। सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए जाने वाले कांवड़ियों की भीड़ शनिवार को दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी। देवघर, जसीडीह, भागलपुर और सुल्तानगंज जाने वाली ट्रेनों में कांवड़ियों की भारी भीड़ रही। कई ट्रेनों में यात्रियों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। सैकड़ों कांवड़ियों के जत्थे ने स्टेशन के समीप सायर माता मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद ब्रह्मपुत्र मेल और फरक्का एक्सप्रेस से बाबा धाम के लिए रवाना हुए। इस दौरान स्टेशन परिसर बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा। कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी के जवान स्टेशन पर अलर्ट रहे। पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों को चोर, उचक्कों और जेबकतरों से सावधान रहने की सलाह दी। आरपीएफ और जीआरपी प्रभारियों ने बताया कि क...