हापुड़, अगस्त 12 -- नगर व देहात के शिव मंदिरों में गंगोत्री, हरिद्वार और ब्रजघाट से नाचते गाते कांवड़ियां मंगलवार को पहुंचे। शुभ मुर्हुत में सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर कांवड़ियों ने शिव का जलाभिषेक शुरू किया, जो दिनभर जारी रहा। बोल-बम बम-बम व हर-हर महादेव के जयकारों के साथ कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। कई मंदिरों में कांवड़ियों के जलाभिषेक के दौरान आम भक्तों का जलाभिषेक बंद रहा। शिवरात्रि की सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। उधर गंगोत्री, हरिद्वार और ब्रजघाट से जल लेकर आने वाले कांवड़ियों ने डीजे की धुन पर नाचते गाते व भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए शहर में प्रवेश किया। यह भी पढ़ें- Haldwani News: सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक कांवड़ियां अपने-अपने नजदीक के शिवालयों में पहुंचे। शहर में जगह-जगह कांवड़ियों का स...