बोल बम के जयकारे से गूंजा सिंहवाड़ा
दरभंगा, अगस्त 4 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सावन की पहली सोमवारी पर सिंहवाड़ा बोल बम के नारों से गूंजता रहा। सिंहवाड़ा बटेश्वर नाथ धाम सहित माधोपुर, कोरा, सढ़वाड़ा, मोहनपुर, भरवाड़ा आदि शिव मंदिरों पर जलाभिषेक के लिए अलसुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सिंहवाड़ा स्थित प्राचीन बटेश्वर नाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर सहित सिंहवाड़ा भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर तथा आसपास पुलिस बल एवं स्वयंसेवकों की तैनाती की गई थी। सावन की फुहार के बीच श्रद्धालु दिनभर पूजन व दर्शन के लिए आते-जाते रहे। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: बेनीपुर:शिवालयों में रहा भक्तिमय माहौल यह भी पढ़ें- Begusarai News: बोल बम के जयकारे से गुंजायमान रहे शिवालय यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.