लखीसराय, दिसम्बर 26 -- कजरा। पीरीबाजार थाना क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बोल्डर लदे एक ट्रैक्टर-ट्रेलर को जब्त किया है। हालांकि चालक और एक अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। यह कार्रवाई बुधवार की रात गश्ती के दौरान की गई। थानाध्यक्ष रोहित कुमार के अनुसार बुधवार की रात करीब 10:30 बजे सरकारी वाहन से पुलिस बल के साथ गश्ती पर निकले थे। इसी क्रम में रात लगभग 1:10 बजे सूचना मिली कि खुद्दीवन की ओर से अवैध बोल्डर लदा एक ट्रैक्टर कटहरा गांव की ओर आ रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए पुलिस टीम कटहरा हाई स्कूल के पास पहुंची। करीब 1:40 बजे खुद्दीवन की ओर से आ रहे ट्रैक्टर को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन पुलिस को देखकर चालक तेज गति से भागने ...