आजमगढ़, फरवरी 28 -- बरदह। क्षेत्र के सरायमोहन के पास आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर शनिवार की भोर में बोल्डर लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक बेसो नदी पुल के पास अनियंत्रित हो गया। इसके बाद बिजली के पोल, गुमटी को तोड़ते हुए सड़क से नीचे चला गया। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। बिजली का पोल टूटने से बिजली की अपूर्ति बाधित हो गई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक मालिक को घटना सूचना दी गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...