सीवान, अप्रैल 30 -- सिसवन, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मांझी - रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर भागर गांव के समीप बुधवार की दोपहर पिकअप व बोलेरो के आमने-सामने टक्कर में कई लोग घायल हो गए। घायलों में दरौदा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी उमाशंकर प्रसाद का पुत्र वीरेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद की पत्नी रीता देवी, हरेंद्र प्रसाद की पत्नी की किशनावती देवी बिट्टू कुमार समेत 6 लोग घायल हैं। जबकि, पिकअप चालक रघुनाथपुर थाना क्षेत्र का स्थानीय निवासी मदन प्रसाद का पुत्र अरविंद कुमार चौरसिया शामिल है। इस दुर्घटना में स्कूल से वापस लौट रहे राजपुर गांव के बैजनाथ प्रसाद का पुत्र शिक्षक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव भी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज के बाद सीवान रेफर किया गया।

दुर्घटना का कारण मिली जानकारी...