मिर्जापुर, अप्रैल 29 -- ड्रमंडगंज,मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के हलिया-ड्रमण्डगंज मार्ग पर रतेह चौराहा पर मंगलवार की रात में बोलोरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस 108 के कर्मियों ने दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले जाया गया। जंहा पर प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। प्रयागराज जनपद के कोरांव थाना क्षेत्र के बैठकवा गांव निवासी 22 वर्षीय विजय अपने भाई 26 वर्षीय अजय के साथ बाइक से बारात में शामिल होने के लिए हलिया क्षेत्र के औरा बरुआ गांव में जा रहे थे। जैसे ही हलिया ड्रमण्डगंज मार्ग के रतेह चौराहा पर पहुंचे की बोलोरो ने बाइक में धक्का मार दिया। यह भी पढ़ें- पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, बारात में बिहार से यूपी आए 3 लोगों की दर्दनाक ...