हल्द्वानी, फरवरी 27 -- हल्द्वानी, दीक्षा बिष्ट लमगड़िया। पनियाली क्षेत्र में बाघ का खौफ अब ग्रामीणों के सब्र का बांध तोड़ रहा है। बुधवार को लकड़ी बीनने जंगल गई 55 वर्षीय कमला देवी को बाघ ने अपना शिकार बना लिया था। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को दहशत के साये में धकेल दिया है। 15 दिन के भीतर हुए दूसरे जानलेवा हमले के बाद ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की लापरवाही और 'शो-पीस' बनी खराब सोलर फेंसिंग ने बाघ के लिए आबादी का रास्ता आसान कर दिया है। आज हालात यह हैं कि बच्चों का स्कूल छूटा हुआ है और ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडे लेकर अपनी जान की रखवाली करने को मजबूर हैं। हल्द्वानी शहर से महज 7 किलोमीटर दूर स्थित पनियाली क्षेत्र में बुधवार को महिला पर हुए जानलेवा हमले के बाद से ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ गई है। गुरुवार को भी सुबह करीब 4 बजे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.