हल्द्वानी, फरवरी 8 -- हल्द्वानी, दीक्षा बिष्ट लमगड़िया। हाइडिल गेट शिव मंदिर के पीछे स्थित बैड़ीखत्ता के निवासियों के लिए विकास एक अभिशाप बन गया है। पिछले दो वर्षों से क्षेत्र की जनता विभागीय तालमेल की कमी और प्रशासनिक उदासीनता का दंश झेल रही है। पेयजल और सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों ने पूरे क्षेत्र को धूल के गुबार में झोंक दिया है, जिससे बच्चे और बुजुर्ग अब सांस की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मानसून में कीचड़ और सूखे में उड़ती धूल ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया है। वहीं सड़कों के किनारे निकासी नालियां न होने से घरों का गंदा पानी रास्तों पर बह रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। बोले हल्द्वानी की टीम ने जब लोगों से बातचीत की तो उन्होंने अपनी समस्याएं बताईं और उनके समाधान के लिए सुझाव भी दिए। वार्ड नंबर 35 हाइड...