हल्द्वानी, जनवरी 30 -- हल्द्वानी, दीक्षा बिष्ट लमगड़िया। हल्द्वानी मुख्य बाजार से वार्ड 29, 30 और 31 होते हुए शनि नाले की ओर जाने वाले मुख्य नाले के चोक होने से तीनों वार्डों में भीषण संकट पैदा हो गया है। दो दिन पूर्व हुई बारिश के बाद नाला उफनने से करीब साढ़े सात हजार की आबादी बदहाल परिस्थितियों में जीवन जीने को मजबूर है। स्थिति यह है कि नाले का गंदा पानी और सिल्ट सड़कों पर फैलने से चारों ओर कीचड़ का साम्राज्य है। दो दिन बीतने के बाद भी नगर निगम की टीम मौके से गंदगी हटा रही है। लेकिन अभी भी गंदगी फैली हुई है। गलियों में जमा भारी कीचड़ के बीच से स्कूली बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं। फिसलन इतनी अधिक है कि दोपहिया वाहन चालकों का सड़कों से गुजरना दूभर हो गया है। क्षेत्रवासियों ने साफ तौर पर कहा कि नाले पर हुए अवैध अतिक्रमण के का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.