हल्द्वानी, मार्च 25 -- हल्द्वानी, दीक्षा बिष्ट लमगड़िया। शहर में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने व्यापारिक पहिये की रफ्तार रोक दी है। सोमवार को इस संकट से तिलमिलाए व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। आक्रोशित व्यापारियों ने मजिस्ट्रेट का घेराव करते हुए कहा कि यदि आपूर्ति जल्द बहाल नहीं हुई, तो वे सामूहिक रूप से कारोबार बंद करने को विवश होंगे। नवरात्रि के बाद शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा, जिसकी भारी बुकिंग्स पहले ही ली जा चुकी हैं। कैटरिंग और टेंट व्यापारियों के अनुसार, तंदूर व चुल्हें पर केवल रोटियां बन सकती हैं, लेकिन छौंका लगाने और सूक्ष्म पकवानों के लिए गैस अनिवार्य है। गैस के अभाव में छोटे दुकानदार बेरोजगार हो रहे हैं और होटल मालिकों को खाली बैठे स्टाफ का वेतन जेब से भरना पड़ रहा है तो कहीं आधे स्टाफ को ...