हजारीबाग, मार्च 7 -- हजारीबाग एक प्रमुख शैक्षणिक और प्रशासनिक शहर है, जहां पढ़ाई और रोजगार के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं आती हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की कुल आबादी में महिलाओं की हिस्सेदारी 48.6 प्रतिशत थी, जो अब जनसंख्या बढ़ने के साथ और अधिक हो चुकी है। हिन्दुस्तान के बोले हजारीबाग कार्यक्रम में महिलाओं और छात्राओं ने कहा कि हजारीबाग को महिला मैत्री शहर के रूप में विकसित किया जाए। सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा, स्वच्छता, महिला शौचालय, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन आदि की व्यवस्था हो तो बात बनेगी। हजारीबाग । जिले की कुल आबादी में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार महिलाओं का प्रतिशत 48.6 है। उस समय कुल आबादी करीब साढे आठ लाख थी। आज एक दशक से अधिक वक्त बितने के बाद कुल जनसंख्या करीब 10 लाख हो गयी होगी। हजारीबाग शैक्षणिक एंव प्रश...