हजारीबाग, जनवरी 5 -- हजारीबाग नगर निगम के वार्ड-34 अंतर्गत बड़कागांव रोड, सुभाष नगर और हुरहुरू का एक हिस्सा आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। शहरी क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद यहां विकास की गति धीमी है। सुभाष नगर में सड़क के बीच बनाई गई नाली न तो किसी बड़े नाले से जुड़ी है और न ही इसकी नियमित सफाई होती है, जिससे गंदा पानी जमा होकर बदबू और बीमारी का खतरा बढ़ा रहा है। शाम ढलते ही स्ट्रीट लाइट के अभाव में पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है। हिन्दुस्तान के बोले हजारीबाग कार्यक्रम में लोगों ने जल्द समाधान की मांग की। हजारीबाग। वार्ड में बुनियादी सुविधाओं की कमी से स्थानीय लोग लंबे समय से परेशान हैं। इलाके के लोगों का कहना है कि नगर निगम की ओर से मच्छर और मक्खियों से बचाव के लिए फॉगिंग नहीं कराई जाती है। फॉगिंग नहीं होने के कारण...