हजारीबाग, दिसम्बर 16 -- हजारीबाग शहर के बीचोबीच स्थित वार्ड नंबर 16, भले ही आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियों का केंद्र हो, लेकिन यहां के नागरिक आज भी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। वार्ड का विस्तार बंसीलाल चौक से सरदार चौक, जाकिर हुसैन रोड, आजाद रोड और कांग्रेस ऑफिस रोड तक फैला है। गंदगी, कूड़ा-कचरा, जर्जर नालियां, पानी की किल्लत और खराब स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं यहां के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रही हैं। हिन्दुस्तान के बोले हजारीबाग कार्यक्रम में लोगों ने प्रशासन से समाधान की गुहार लगाई। हजारीबाग। वार्ड 16 की स्थिति शहर के लगभग मध्य भाग में पड़ती है। इसके बावजूद यह वार्ड नगरीय सुविधाओं के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है। सड़कों पर जगह-जगह गंदगी और कूड़े-कचरे के ढेर नजर आते हैं। यह हजारीबाग के पुराने आबाद क्षेत्रों में से...