हजारीबाग, नवम्बर 29 -- विभावि के सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि तकनीकी शिक्षा से सपने बुनने वाले छात्र आज बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। बीसीए जैसे कोर्स में शिक्षक नहीं, लैब अधूरी, लैब असिस्टेंट गायब और ऊपर से हर सेमेस्टर मोटी फीस। मैथ और एनवायरनमेंट साइंस के शिक्षक न होने से सिलेबस अधूरा छूट जाता है। प्लेसमेंट की स्थिति भी निराशाजनक है। ज्यादा शुल्क देने के बाद भी सीमित सुविधाएं और नाममात्र का प्लेसमेंट छात्रों की नाराजगी बढ़ा रहा है। हिन्दुस्तान के बोले हजारीबाग कार्यक्रम में छात्रों ने परेशानी जाहिर की। हजारीबाग। हजारीबाग के विभावि में विभिन्न कॉलेजों में सेल्फ फाइनेंस कोर्स लंबे समय से संचालित हो रहे हैं। सेल्फ फाइनेंस कोर्स से विश्वविद्यालय पर भी कोई विशेष आर्थिक बोझ नहीं पड़ता है और छात्रों को भी समसा...