हजारीबाग, फरवरी 20 -- हजारीबाग के ऐतिहासिक संत कोलंबा कॉलेज परिसर में करोड़ों रुपये की लागत से बना गर्ल्स हॉस्टल वर्षों से बंद पड़ा है और धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। हिन्दुस्तान के बोले हजारीबाग कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस यह भवन तैयार होने के बावजूद आज तक छात्राओं के रहने के लिए शुरू नहीं हो पाया, दूर-दराज से पढ़ने आने वाली लड़कियों को महंगे लॉज और किराये के कमरों में रहना पड़ रहा है। झाड़ियों व जंगली पेड़ों से घिरा यह हॉस्टल अब असामाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है। हजारीबाग । संत कोलंबा कॉलेज हजारीबाग ही नहीं बल्कि एकीकृत बिहार में एक प्रसिद्ध कॉलेज हुआ करता था। करीब सवा सौ साल पुराने इस कॉलेज की प्रतिष्ठा यहां से पढ़कर निकले पुराने छात्रों से होती है। लंबे समय तक इस कॉलेज में गर्ल्स का...