हजारीबाग, जनवरी 19 -- हजारीबाग की जीवनरेखा माने जाने वाले एनएच-522 पर मेन रोड की बदहाल तस्वीर आज प्रशासनिक लापरवाही की गवाही दे रही है। जिला मोड़ से पेलावल तक सड़क पर जगह-जगह बने विशाल गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए रोज का खतरा बन चुके हैं। बारिश होते ही ये गड्ढे जानलेवा तालाब में तब्दील हो जाते हैं-पानी भरने से सड़क का अंदाजा नहीं लग पाता और हर सफर दुर्घटना का जोखिम बन जाता है। हिन्दुस्तान के बोले हजारीबाग कार्यक्रम में लोगों न कहा कि यह मुख्य मार्ग अब दुर्घटनाओं का कॉरिडोर बन चुका है। तत्काल मरम्मत जरूरी है। हजारीबाग। जिला मुख्यालय के अंतर्गत एनएच 522 पर मेन रोड की स्थिति लंबे समय से खराब बनी हुई है। यह सड़क शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है और हजारीबाग की मुख्य सड़क है। इसी रास्ते से लोग जिला प्रशासन के कार्यालय, नगर निगम, अ...