सीवान, दिसम्बर 20 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड के खानपुर-खैरांटी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-6 स्थित हुसैनगंज दक्खिन मोहल्ला में बीते एक महीने से नाले के ओवरफ्लो होने के कारण गंभीर जलजमाव की समस्या बनी हुई थी। नाले में जमा कचरे और समय पर साफ-सफाई नहीं होने से मुख्य मार्ग पर गंदा पानी फैल गया था, जिससे स्थानीय लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। इस समस्या को बोले सीवान अभियान के तहत आपके अपने अख़बार हिंदुस्तान ने 13 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद पंचायत स्तर पर हरकत तेज हुई और स्थानीय मुखिया सैनुल्लाह अंसारी उर्फ टुन्ना अंसारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाले की साफ-सफाई का कार्य शुरू करा दिया। मुखिया ने बताया कि नाले के ऊपर लगे सभी स्लैब को हटाकर अंदर जमे कचरे, प्लास...